Noida News: कराटे चैंपियनशिप नोएडा से मेरठ स्थानांतरित
फोटो -- ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में प्रस्तावित 10वीं रॉयल चैलेंजर कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शॉटो-काई कराटे चैंपियनशिप अब मेरठ में आयोजित होगी। 15 नवंबर को एस्ट्रॉन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होने वाली प्रतियोगिता में देशभर से करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें गौतमबुद्ध नगर के लगभग 100 खिलाड़ी शामिल होंगे।आयोजक रेंशी अमित गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता पहले नोएडा स्टेडियम में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में खेल गतिविधियों पर लगी रोक के बाद आयोजन स्थल बदलने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों के खिलाड़ी काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव अफजल खान ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों का चयन दोनों स्पर्धाओं के लिए किया गया है। टीम के कोच यथार्थ वशिष्ठ, विद्या भूषण कुमार, यशवर्द्धन और कपिल नगर होंगे। वहीं निकिता डागा, श्रुति मल्होत्रा और सुशांता टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 16:05 IST
Noida News: कराटे चैंपियनशिप नोएडा से मेरठ स्थानांतरित #KarateChampionshipShiftedFromNoidaToMeerut #SubahSamachar
