Yoga Day 2026: योगमय हुआ ग्रीनपार्क, अफसरों संग स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास, मंत्री बोले- दिनचर्या बनाएं

कानपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह ग्रीन पार्क स्टेडियम योगमय हो उठा। यहां शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल से प्रसारित लाइव संबोधन के साथ हुई, जिसे उपस्थित लोगों ने बड़े ध्यान से सुना। इसके बाद सामूहिक योग किया गया। ग्रीन पार्क में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान और प्रमुख सचिव के सुंदरम और उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अफसरों और विधायकों ने योग प्रशिक्षकों के साथ विभिन्न योग क्रियाएं कीं। जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन सहित कई आसनों का अभ्यास किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yoga Day 2026: योगमय हुआ ग्रीनपार्क, अफसरों संग स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास, मंत्री बोले- दिनचर्या बनाएं #CityStates #Kanpur #KanpurNews #InternationalYogaDay #YogaCamp #HealthyLiving #YogaDay2026 #GreenParkStadiumKanpur #SubahSamachar