Jhansi: 50 लाख की रंगदारी न देने पर एआई जनरेट वीडियो किया वायरल, भाजपा नेता ने कराया तीन पर मामला दर्ज
भाजपा के बरुआसागर मंडल अध्यक्ष ने 50 लाख की रंगदारी न देने पर उसकी एआई जनरेट फोटो व वीडियो वायरल करने पर अज्ञात सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बरुआसागर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक निवासी बालाजी कालोनी ने पुलिस से शिकायत की है कि पिछले कई वर्षों से उसे बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव पालर में रहने वाले अमित कुमार कोन्तु और बरुआसागर के इंदीवरनगर निवासी नीरज राय परेशान कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। दो साल से लगातार मानसिक रूप से परेशान करने पर उसने बरुआसागर थाने में अमित व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। 15 जून की शाम उक्त दोनों ने अपने मित्र निखिल नायक के फोन से मेेरे रिश्तेदार कुलदीप नायक को फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर झूठे बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी दी। जब उसने उनकी मांग नहीं मानी तो दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी। इसमें जनप्रतिनिधियों के चेहरे भी दिखाए गए है। रूपेश ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसकी फोटो एआई के माध्यम से जनरेट की गई है। रूपेश की तहरीर पर पुलिस ने अमित व नीरज सहित अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 02:42 IST
Jhansi: 50 लाख की रंगदारी न देने पर एआई जनरेट वीडियो किया वायरल, भाजपा नेता ने कराया तीन पर मामला दर्ज #CityStates #Jhansi #BaruasagarMandalPresident #JhansiExtortionCase #JhansiNews #JhansiCrime #CaseAgainstJhansiAmitPaler #SubahSamachar
