Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौपाल में योगमय रहा वातावरण
विधायक बलबीर वर्मा ने भी किया योगाभ्याससंवाद न्यूज एजेंसीचौपाल(रोहड़ू)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र चौपाल में विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तहसील मैदान चौपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान किया। वहीं, चौपाल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 17:19 IST
Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौपाल में योगमय रहा वातावरण #InternationalYogaDay #SubahSamachar
