अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : आयुष विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

झज्जर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गांवों और शहरों में योग प्रशिक्षण शिविर, योग जागरण यात्राएं और आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित कर आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।जिला योग समन्वयक डॉ. पवन देशवाल ने बताया कि गुरुवार को गांव दूबलधन में डॉ. मनीषा एवं उनकी टीम ने आयुष चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। बहादुरगढ़ में आयुष योग सहायक पूनम ने योग जागरण यात्रा निकाली। वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। सभी ब्लॉकों में शुरू हुए तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविरगुरुवार से जिले के सभी ब्लॉकों में तीन दिवसीय सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ कर दिए गए हैं। इन शिविरों में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।पार्कों, स्टेडियमों और वृद्धाश्रमों में चल रहे विशेष कार्यक्रमजिला योग समन्वयक डॉ. पवन देशवाल ने बताया कि 21 जून तक जिलाभर में पार्कों, सीनियर सिटीजन क्लबों, वृद्धाश्रमों, स्टेडियमों और योगशालाओं में नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। राजकीय आईटीआई परिसर साल्हावास में तीन दिवसीय सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं आयुष योग सहायक निशा द्वारा लाइन पार बहादुरगढ़ स्थित ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 20:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : आयुष विभाग चला रहा जागरूकता अभियान #InternationalYogaDay:AYUSHDepartmentIsRunningAwarenessCampaign #SubahSamachar