Meerut News: छोटी दिवाली पर सजे घर-द्वार, चमक उठे बाजार
- घरों में रंगोली सजाई, पारंपरिक पकवान किए गए तैयारसंवाद न्यूज एजेंसीमवाना। नगर और ग्रामीण अंचल में शनिवार को छोटी दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गृहिणियों ने सुबह सवेरे घरों की विशेष साफ-सफाई कर मुख्य द्वारों पर आकर्षक रंगोली सजाई और पारंपरिक पकवान तैयार किए। संध्या के समय विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन के साथ-साथ घरों के कोनों, छतों और मुख्य द्वारों पर दीपक जलाए गए। इससे पूरा नगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर में सुभाष बाजार, गोल मार्किट, मुख्य मार्ग सहित अन्य जगहों पर लोगों की भारी भीड़ रही। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में मिठाई, मोमबत्तियां, झालरें, फूल-मालाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर खासी रौनक दिखाई दी। व्यापारियों के चेहरों पर भी अच्छी बिक्री के चलते खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों और युवाओं में भी आतिशबाजी और फुलझड़ियां चलाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। शाम ढलते ही नगर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में आतिशबाजी की गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर बधाइयां दीं और मुंह मीठा कराया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस बल ने मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त की गई, जिससे कोई असुविधा न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 16:12 IST
Meerut News: छोटी दिवाली पर सजे घर-द्वार, चमक उठे बाजार #HomesAdornedForChhotiDiwali;MarketsAllLitUp #SubahSamachar
