UP Weather: आगरा में उमस से लोग बेहाल, आंधी और बारिश के लिए रहें तैयार; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
पिछले तीन दिन से बादलों की आवाजाही के बाद ताजनगरी में रविवार को बढ़ते तापमान और उमस ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तपती धूप के साथ हवा में मौजूद नमी ने उमस बढ़ा दी, जिससे लोग पसीने से तरबतर दिखे। विभाग ने सोमवार से मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही उमस से भी निजात मिल सकती है। प्रशासन ने लोगों को तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 11:20 IST
UP Weather: आगरा में उमस से लोग बेहाल, आंधी और बारिश के लिए रहें तैयार; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraWeather #HeatwaveHumidity #39.6°cTemperature #DustStormAlert #RainForecast #आगरामौसम #उमसभरीगर्मी #तापमान39.6डिग्री #धूलभरीआंधी #बारिशकाअलर्ट #SubahSamachar
