Ambala News: वेतन संकट सुलझने पर एचएआरएन कर्मचारियों ने जताई खुशी
अंबाला सिटी। नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें पिछले लगभग दो महीने से वेतन नहीं मिला था। अब विभाग ने कर्मचारियों के सेवा विस्तार संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी आज पूर्व मंत्री असीम गोयल से मिले। यह मुलाकात अंबाला शहर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई। कर्मचारियों ने अपनी समस्या गोयल के समक्ष रखी। गोयल ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को फोन किया। गोयल ने अधिकारियों को वेतन संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उनके हस्तक्षेप का असर एक घंटे के भीतर ही देखने को मिला। विभाग ने कर्मचारियों के सेवा विस्तार संबंधी आदेश जारी कर दिए। आदेश जारी होते ही नगर निगम कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पूर्व मंत्री असीम गोयल का आभार व्यक्त किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 02:22 IST
Ambala News: वेतन संकट सुलझने पर एचएआरएन कर्मचारियों ने जताई खुशी #HARNEmployeesExpressedHappinessOverTheResolutionOfTheSalaryCrisis. #SubahSamachar
