Panipat News: सुख-शांति के लिए गिरी महाराज कर रहे अग्नि तपस्या

सनौली। सनौली खुर्द गांव स्थित श्री चर्तुर्भुज महाराज मंदिर में श्रवण गिरी महाराज द्वारा गांव की सुख-शांति के लिए अग्नि तपस्या की जा रही है।श्रवण गिरी महाराज पिछले नौ साल से जेठ माह की तपती और चिलचिलाती गर्मी में आग की तपती धूनी के बीच बैठकर अग्नि तपस्या करते आ रहे हैं। 41 दिन के प्रण के साथ वो आग के बीच कठोर तप करते हैं। गर्मी के दो महीनों में आग की धूणी के बीच अग्नि तपस्या करते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने गांव में सुख शांति की कामना के लिए 41 दिन के प्रण के साथ आग के बीच कठोर तप कर रहे हैं। श्रवण गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म आगे बढ़े और देश खुशहाल हो इसी के लिए वह 41 दिन के लिए आग की धूनी के बीच बैठकर अग्नि तपस्या करते हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 00:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: सुख-शांति के लिए गिरी महाराज कर रहे अग्नि तपस्या #GiriMaharajIsDoingFirePenanceForHappinessAndPeace. #SubahSamachar