Rohtak News: चौधरी छोटूराम धाम के मुख्य द्वार का शिलान्यास 27 को
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक । चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में बुधवार को जाट सेवा संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 27 जून को होने वाले चौधरी छोटूराम धाम के मुख्य द्वार के शिलान्यास एवं अन्नदान दाताओं के अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और आवश्यक प्रस्ताव पारित किए। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।बैठक में बताया गया कि धाम के भव्य मुख्य द्वार का निर्माण जाट सेवा संघ के सीएओ नरेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोग से कराया जाएगा। यह मुख्य द्वार धाम की पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा। बैठक में चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरज्ञान मलिक, सेक्रेटरी विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, पूर्व सेक्रेटरी कृष्ण लाल हुड्डा, कोषाध्यक्ष कैप्टन रामकरण दलाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 18:16 IST
Rohtak News: चौधरी छोटूराम धाम के मुख्य द्वार का शिलान्यास 27 को #FoundationStoneOfTheMainGateOfChaudharyChhotuRamDhamWillBeLaidOn27th. #SubahSamachar
