Panipat News: चीफ इंजीनियर के बिना निपटा दिया सीजीआरएफ दरबार

पानीपत। बिजली निगम के जोनल सीजीआरएफ दरबार में चेयरमैन एवं रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह समय पर नहीं पहुंचे। वे दरबार खत्म होने के करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यालय आए। तब तक फरियादी और अन्य लोग जा चुके थे। नोडल अधिकारी एक्सईएन अमरदीप दहिया की देखरेख में टीम के सामने दरबार चार लोगों ने शिकायत रखी। इनमें बिल अधिक आने की दो शिकायतों का मौके पर निपटान कर दिया। कनेक्शन कम लोड का जारी करने के दो मामलों में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। जोनल सीजीआरएफ का दरबार मंगलवार को गोहाना रोड सर्कल कार्यालय स्थित एसई कार्यालय में लगाया गया। शिविर सुबह 11 से दोपहर बाद एक बजे तक चला। इसमें जोनल सीजीआरएफ के चेयरमैन एवं रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह की अगुवाई में दरबार लगाया जाना था। राजेंद्र सिंह दरबार खत्म होने के करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यालय पहुंचे। उस समय तक अधिकारियों ने शिकायतों का समाधान कर दिया था। चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने मुख्यालय की एक बैठक में शामिल होने की बात कही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 00:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: चीफ इंजीनियर के बिना निपटा दिया सीजीआरएफ दरबार #CGRFHearingConductedWithoutTheChiefEngineer. #SubahSamachar