Kullu News: केलांग में बर्फबारी के बीच करवाई जागरूकता मॉकड्रिल
लाहौल में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर करवाए कार्यक्रमशेक-आउट अभ्यास और जागरूकता रैली भी निकालीसंवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर शनिवार को आपदा जागरूकता दिवस मनाया। इस मौके पर जिले के सभी खंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में जागरूकता एवं आपदा की तैयारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। एसडीएम कुनिका एकर्स ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत यह आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य भूकंप संभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क और जागरूक करना रहा। जिला मुख्यालय में भारी बर्फबारी के बीच जागरूकता मॉकड्रिल करवाई गई और जागरूकता रैली भी निकाली गई।उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न 11:00 बजे एक साथ शेक आउट ड्रिल (ड्रॉप, कवर एंड होल्ड ऑन) करवाई गई। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित निकासी का अभ्यास भी करवाया। आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय बेहद जरूरी है, जिससे जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की बजाय निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थान पर जाएं। केलांग में भारी बर्फबारी के बावजूद डीसी कार्यालय से रास बिहारी बोस चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान उपपुलिस अधीक्षक रश्मि शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड सूर्या शर्मा, तहसीलदार केलांग विकास कुमार आदि उपस्थित रहे। लाहौल के केलांग में मॉकडि्रलकरते हुए।-संवाद लाहौल के केलांग में मॉकडि्रलकरते हुए।-संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 16:30 IST
Kullu News: केलांग में बर्फबारी के बीच करवाई जागरूकता मॉकड्रिल #AwarenessMockDrillConductedAmidSnowfallInKeylong #SubahSamachar
