Shahdol News: घायल बनकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा आरोपी, कुछ ही देर में पार्किंग से स्कूटी लेकर फुर्र हुआ

जिले के धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक शातिर युवक ने खुद को घायल मरीज बताकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने के बाद पार्किंग में खड़ी एएनएम की स्कूटी चुरा ली। पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में पदस्थ एएनएम संगीता सिंह ने अपनी होंडा एक्टिवा अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद स्कूटी गायब होने पर उन्होंने संदेह के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। फुटेज में दिखाई दिया कि 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंचती है, जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति, जिसकी पहचान खामिडोल निवासी के रूप में हुई, लंगड़ाते हुए एंबुलेंस से उतरता है और मेडिकल स्टाफ से इलाज व एमएलसी की बात करता है, जिससे वह घायल मरीज प्रतीत होता है। ये भी पढ़ें:Ujjain News:विक्रम यूनिवर्सिटी में बंगलों से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू, विधायक समेत 6 को नोटिस जारी लेकिन कुछ ही देर बाद वही व्यक्ति सामान्य तरीके से चलता हुआ बाहर निकला और सीधे पार्किंग में पहुंचकर एएनएम की स्कूटी मास्टर की से स्टार्ट कर फरार हो गया। इस दौरान एंबुलेंस चालक और अन्य साथी भी मौके से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही संगीता सिंह ने धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में 108 एंबुलेंस चालक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी खेमसिंह पेंद्रो ने बताया कि आरोपी ने खुद को एक्सीडेंट पीड़ित बताकर एंबुलेंस बुलाई थी और अस्पताल पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 15:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahdol News: घायल बनकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा आरोपी, कुछ ही देर में पार्किंग से स्कूटी लेकर फुर्र हुआ #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol #ShahdolScooterTheft #HospitalTheftCase #ThiefInAmbulance #DhanpuriHospitalIncident #CctvTheftVideo #CleverThiefCase #MpCrimeNews #HospitalParkingTheft #108AmbulanceCase #PoliceInvestigationShahdol #SubahSamachar