Himachal: जिला परिषद कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर जारी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला परिषद काडर के नियमित कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 23 सितंबर 2022 से 6 मार्च 2024 तक के संशोधित वेतनमान का लंबित एरियर जारी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों जिला परिषद कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और अतिरिक्त उपायुक्तों को इस बारे में पत्र भेजा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: जिला परिषद कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर जारी, सरकार ने जारी की अधिसूचना #CityStates #Shimla #HpZilaParishadEmployees #SubahSamachar