Sonipat News: स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 3.70 लाख ठगी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। विदेश भेजने के नाम पर 3.70 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। गन्नौर थाने में दी शिकायत में पट्टी ब्राह्मण निवासी तुषार ने बताया कि 7 स्टार इमिग्रेशन से जुड़ी पूनम शर्मा, पूनम अहलावत और साहिल ने उसे स्टडी वीजा पर रूस भेजने और वहां नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। तुषार ने बताया कि स्टडी वीजा पर रूस भेजने और वहां नौकरी दिलवाने के एवज में 7 स्टार इमिग्रेशन से जुड़ी पूनम शर्मा, पूनम अहलावत और साहिल ने 4 लाख 20 हजार रुपये मांगे थे। उसने 3 लाख 70 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए जबकि 50 हजार रुपये बाद में देने की बात हुई। 31 मार्च 2025 को वह रूस पहुंचे लेकिन कॉलेज के कागजात सही न होने के कारण 2 अप्रैल को वापस भारत भेज दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने यूरोप भेजने का भरोसा दिया लेकिन बाद में दुबई का टूरिस्ट वीजा और टिकट भेज दिया। तुषार का आरोप है कि एयरपोर्ट पर टिकट और होटल बुकिंग भी डमी पाई गई जिससे वह विदेश नहीं जा सके। आरोपियों ने पैसे भी वापस नहीं किए और फोन उठाना बंद कर दिया। थाना गन्नौर पुलिस ने पूनम शर्मा, पूनम अहलावत और साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 20:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 3.70 लाख ठगी का आरोप #AccusedOfCheatingRs3.70LakhInTheNameOfSendingAbroadOnStudyVisa #SubahSamachar