सड़क सुरक्षा जागरूकता से ही कम होंगी दुर्घटनाएं : पायल सिंह

फोटो-------- रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से रैतोली में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता से ही दुर्घटनाएं कम होंगी। उन्हाेंने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल को समय पर चिकित्सालय पहुंचाए। कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, ओवरटेकिंग संबंधी नियमों तथा सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर चेतन प्रकाश, विजय कुमार आर्य, शंकर सिंह पुंडीर, यशोदा खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सड़क सुरक्षा जागरूकता से ही कम होंगी दुर्घटनाएं : पायल सिंह #AccidentsWillDecreaseOnlyThroughRoadSafetyAwareness:PayalSingh #SubahSamachar