आज के दिन: हैदराबाद में पदयात्रा में हिस्सा लेंगे अमित शाह, यूपी में चुनाव तैयारियां परखेगा निर्वाचन आयोग
आज 2 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज देशभर में कई सियासी गतिविधियों से लेकर अदालती कार्यवाही के लिहाज से अहम दिन है। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना दौरे पर हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में आज वायुसेना की टीम भव्य एयर शो का आयोजन करेगी। इसके अलावा केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसी) की टीम आज उत्तर प्रदेश का दौरा करेगी और यूपी में चुनाव की तैयारियों को परखेगी। आइये जानते हैं आज के अहम घटनाक्रम तमिलनाडु: पुदुक्कोट्टई में मुख्यमंत्री विजय की विकास परियोजनाएं और रोडशो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 2 नवंबर को पुदुक्कोट्टई का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 23 करोड़ रुपये की लागत से बने एक आधुनिक बस स्टैंड और 8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इनडोर खेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय लाभार्थियों को कल्याणकारी सहायता भी वितरित करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री शहर में 1.5 किलोमीटर लंबा रोडशो करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 20:06 IST
आज के दिन: हैदराबाद में पदयात्रा में हिस्सा लेंगे अमित शाह, यूपी में चुनाव तैयारियां परखेगा निर्वाचन आयोग #IndiaNews #National #AajKeDin #2November2026TopHeadlines #BigNewsToday #EventOfTheDay #NewsUpdates #SubahSamachar
