Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे एक 45 वर्षीय युवक कप्तानगंज से थावे जा रही सवारी गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दोनों पैर कट गया।सूचना पर मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस और जीआरपी ने घायल युवक को एंबुलेंस से सेवरही सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर ग्राम सभा निवासी शशिभूषण मिश्र (45) सलेमगढ़ बाजार में पैथोलॉजी चलाते हैं।बृहस्पतिवार को वे तमकुहीरोड किसी कार्य से आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शशिभूषण तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के रेलवे लाइन के आसपास नशे की हालत में घूम रहे थे। उसी समय कप्तानगंज से थावे जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनका दोनों पैर कट गया। सेवरही थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि घायल जीआरपी सिपाहियों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पर पहुंचाया, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 03:01 IST
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे #AYoungManLostBothHisLegsAfterBeingStruckByATrain. #SubahSamachar
