Panipat News: मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जागरूकता की टीम
नवंबर में जिले के सभी गांवों में चलाया जाएगा अभियान, बाल विवाह, साइबर अपराध और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की देंगे जानकारीमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कानूनी जानकारी देगी। नवंबर माह में जिले के सभी गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।जिला न्यायालय परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वर्षा शर्मा ने मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया था। उन्होंने कहा कि यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का चलता-फिरता केंद्र है। इसके माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।अभियान के तहत साइबर अपराध से बचाव, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षित बचपन और बाल विवाह मुक्त भारत जैसे विषयों पर जानकारी दी जा रही है। वर्षा शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जानकारी और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राधिकरण का उद्देश्य है।पहले दिन दो गांवों में पहुंची टीमअभियान के पहले दिन मोबाइल वैन सिवाह और नांगलखेड़ी गांव पहुंची। इसके बाद प्रतिदिन दो गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एमडीडी ऑफ इंडिया के समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों का सुरक्षित और सम्मानजनक बचपन सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को बाल विवाह विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और पंचायतें इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 19:38 IST
Panipat News: मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जागरूकता की टीम #ALegalAwarenessTeamWillReachEveryVillageViaAMobileVan. #SubahSamachar
