जम्मू में विकास को रफ्तार: 9,781 करोड़ का क्रेडिट प्लान तैयार, एमएसएमई पर ज्यादा जोर, 2,656 करोड़ का लक्ष्य तय

जम्मू जिले में वर्ष 2026-27 के लिए आर्थिक गतिविधियों को गति देने और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को दिशा देने के उद्देश्य से 9,781 करोड़ रुपये का क्रेडिट प्लान तैयार किया गया है। यह योजना नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने तैयार की है जिसके आधार पर जिले में कार्यरत बैंक अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार ऋण उपलब्ध कराएंगे। यह प्लान विभिन्न सेक्टरों में कर्ज की संभावनाओं का आकलन कर बैंकों को ऋण वितरण की दिशा देता है। इस योजना में सबसे बड़ा हिस्सा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) सेक्टर के लिए तय किया गया है। इस सेक्टर को करीब 6,723 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग, सेवा क्षेत्र और कारोबार संचालन के लिए आवश्यक वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को शामिल किया गया है। इससे जिले में छोटे उद्योगों, व्यापार और सेवा गतिविधियों को मजबूती मिलने और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए कुल 2656 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा फसल उत्पादन को मिला है जिसके लिए करीब 2133 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। इसके अलावा डेयरी के लिए करीब 92 करोड़ रुपये, पोल्ट्री के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये, भेड़-बकरी व अन्य पशुपालन के लिए करीब 98 करोड़ रुपये तथा मत्स्य पालन के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सिंचाई, कृषि मशीनरी और बागवानी जैसी गतिविधियों को भी योजना में शामिल किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जम्मू में विकास को रफ्तार: 9,781 करोड़ का क्रेडिट प्लान तैयार, एमएसएमई पर ज्यादा जोर, 2,656 करोड़ का लक्ष्य तय #CityStates #Jammu #JammuCreditPlan2026-27 #NabardScheme #MsmeFundingJammu #AgricultureLoanScheme #BankCreditPlan #SmallIndustriesJammu #EmploymentCreationScheme #DairyPoultryFinance #AgricultureDevelopmentScheme #MsemyIndiaNivesh #SubahSamachar