Noida News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1926 बूथ, मतदाता सूची 17 नवंबर को होगी प्रकाशित

- निर्वाचन आयोग ने नई सूची को दी मंजूरी, 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां; चार जनवरी को अंतिम प्रकाशनमाई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1926 मतदान बूथ होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन की सूची को मंजूरी दे दी है। पहले जिले में 2024 बूथ थे। एसआईआर में मतदाताओं के नाम कटने के बाद संख्या में बदलाव हुआ है। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बूथों के संभाजन और संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नोएडा विधानसभा में 234 मतदान केंद्र और 784 बूथ होंगे। दादरी में 328 केंद्र और 747 बूथ, जबकि जेवर में 204 केंद्र और 395 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 766 केंद्र और 1926 बूथ होंगे। पहले 743 केंद्र और 2024 बूथ थे। संभाजन में 32 नए केंद्र और 12 नए बूथ बनाए गए, जबकि नौ केंद्र और 110 बूथ कम किए गए हैं।17 नवंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची- जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। पहले प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को होना था, लेकिन समय-सारिणी में बदलाव के बाद अब 17 नवंबर को तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। इस दौरान मतदाता नाम जुड़वाने, हटवाने और त्रुटियां ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। चार जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 16:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1926 बूथ, मतदाता सूची 17 नवंबर को होगी प्रकाशित #1 #926BoothsAcrossTheThreeAssemblyConstituencies;ElectoralRollToBePublishedOnNovember17 #SubahSamachar