अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, VIDEO

बिहार प्रांत के सिवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दियरा टुकड़ा नंबर-1 गांव की रीता देवी (50) पत्नी स्व. भीम राजभर की होली के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई। यह गांव भौगोलिक रूप से मनियर से मात्र एक किमी दूर और सरयू नदी के दक्षिणी पार स्थित है। स्वास्थ्य सेवाएं और बाजार के लिए यहां के लोग मनियर पर ही निर्भर हैं। बुधवार सुबह रीता बाजार करने के लिए मनियर आ रही थीं। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल रीता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनियर थाने की पुलिस भी पहुंची। जांच-पड़ताल में घटनास्थल बिहार के सिवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र में मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, VIDEO #SubahSamachar