मेहंदी बाग मंदिर में चोर ने एक बाबा की झोली पर किया हाथ साफ, मास्क निकालते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
मेहंदी बाग राम जानकी मंदिर से एक चोर एक बाबा की झोली उठा ले गया। सुकाम दास बाबा ने बताया कि उनकी झोली में दो मोबाइल, पंद्रह हजार रूपये व चांदी की चेन रखी थी। आज उन्हें अयोध्या की लिए निकलना था। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। वहीं, चोर झोली उठाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। चोर मंदिर के अंदर मास्क पहने हुए आया और मंदिर से कुछ दूर जाकर मास्क निकालते हुए दिखाई दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 11:11 IST
मेहंदी बाग मंदिर में चोर ने एक बाबा की झोली पर किया हाथ साफ, मास्क निकालते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद #SubahSamachar
