सरौली हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बंद, ग्रामीणों को दवा के लिए भटकना पड़ रहा मजबूरी; VIDEO
चहनियां विकास खंड के सरौली ग्राम सभा में स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कई महीनों से बंद पड़ा है। सेंटर के ताले पर धूल जम चुकी है और कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर नहीं आता। इसके कारण ग्रामीणों को बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम या छोटी-मोटी चोट जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए गांव से बाहर, टांडाकला या मारूफपुर के बाजारों तक जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दामोदर यादव ने बताया कि सेंटर पर ताला कई महीनों से लटका हुआ है। बीमार होने पर हमें दूर-दूर तक दवा लेने जाना पड़ता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सबसे बड़ा संकट है। सरकार से हमारी यह मांग है कि सेंटर खोलकर अच्छे डॉक्टर और पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण था। पहले सेंटर में समय-समय पर डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट मौजूद रहते थे। उन्होंने बताया कि अब बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी छोटी बीमारियों के इलाज के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। कुछ लोग इलाज के लिए निजी क्लिनिक या फार्मेसी पर निर्भर हो गए हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2025, 20:27 IST
सरौली हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बंद, ग्रामीणों को दवा के लिए भटकना पड़ रहा मजबूरी; VIDEO #SubahSamachar
