ट्रंप–चीन ने पीएम मोदी की कमजोरी पकड़ी, देश को हो रहा नुकसान: भूपेश बघेल

-मनरेगा बचाओ रैली में केंद्र व राज्य सरकारों पर कांग्रेस का तीखा हमला-आप ने झूठे केसों से समय काटा, सत्ता संभाल नहीं पाएगी: रंधावा---पठानकोट। जिले के तारागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ मुहिम के तहत महा संग्राम रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग, एआईसीसी सचिव व पंजाब सह-प्रभारी सूरज ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमजोर विदेश नीति अब पूरी दुनिया के सामने उजागर हो चुकी है। ट्रंप और चीन ने उनकी कमजोरी पकड़ ली है और इसका खामियाजा देश भुगत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जितने दिन मोदी सत्ता में रहेंगे, देश को उतना ही नुकसान होगा। मनरेगा में बदलाव कर गरीबों के पेट पर लात मारी जा रही है।नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मनरेगा के तहत देश में औसतन सिर्फ 50 फीसदी रोजगार मिला, जबकि केंद्र 125 दिन काम देने का दावा कर रही है। उन्होंने भाजपा पर गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस गद्दारों के लिए जगह नहीं रखती।सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पांच साल कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस डालकर काटे, लेकिन सत्ता संभालने के बाद पांच दिन भी टिक नहीं पाई। उन्होंने अग्निवीर योजना और चीन सीमा पर हालात को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।वडिंग का आरोपप्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मनरेगा योजना को भाजपा खत्म करने पर तुली है। पीएम और सीएम जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि चीन लगातार सीमा पर दबाव बढ़ा रहा है। अंत में जोगिंदर पाल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ट्रंप–चीन ने पीएम मोदी की कमजोरी पकड़ी, देश को हो रहा नुकसान: भूपेश बघेल #TrumpAndChinaHaveExploitedPMModi'sWeaknesses #AndTheCountryIsSufferingTheConsequences:BhupeshBaghel #SubahSamachar