Kanpur: कमिश्नरी पुलिस के थानों में पड़ी 1980 चार्जशीट और 381 एफआर, पुलिस कमिश्नर ने थानेदारों को फटकारा

पुलिस कमिश्नरी के थानों में 1980 चार्जशीट और 381 फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लंबित पड़े हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को जनवरी 2024 से जनवरी 2026 तक लंबित चल रही विवेचनाओं की समीक्षा में सामने आई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने थाना प्रभारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने जल्द से जल्द विवेचनाओं को पूर्ण कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गैंगस्टर के फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम जारी होने व कुर्की की कार्रवाई के लिए कहा है। चोरी, लूट, हत्या, छिनैती, ठगी समेत अन्य मामलों में पुलिस ने पिछले दो से तीन साल में बेहतर कार्य किया है। कई गुडवर्क कर गिरोह को पकड़वाया है। कुछ घटनाओं के फरार सदस्यों और मास्टमाइंड की तलाश अब तक जारी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने गुडवर्क, कार्रवाई, इनामिया की गिरफ्तारी समेत अन्य मामलों की पुलिस अधिकारियों से जांच कराई थी। इस कार्य में पुलिस कमिश्नरी के स्टाफ को लगाया गया। जनवरी 2024 से जनवरी 2026 तक के मामलों को लिया गया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक समीक्षा में कई चौकाने वाले तथ्य सामने मिले हैं। पिछले दो वर्षों में 1980 चार्जशीट और 381 फाइनल रिपोर्ट थानों में ही पड़ी हुई हैं। इनमें से ज्यादातर के थाना प्रभारी बदल गए हैं। जांच अधिकारियों का भी दूसरी जगह स्थानांतरण हो गया है। पुलिस कमिश्नर ने कई थानेदारों को अल्टीमेटम दिया है। क्राइम मीटिंग जैसी हलचल जनवरी के दूसरे हफ्ते में ही क्राइम मीटिंग हुई थी, जिसमें पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानेदारों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। गुरुवार को समीक्षा के नए आंकड़े सामने आने के बाद से विभाग में बदलाव की हलचल फिर से तेज हो गई है। कुछ थानेदारों को कमिश्नरी कार्यालय बुलाकर डांट पड़ी है। गैंगस्टर के 20 मामले लंबित पिछले दो वर्षों में गैंगस्टर के अंतर्गत 156 लोगों पर कार्रवाई हुई। 20 मामले लंबित हैं, जिसमें 35 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन 35 आरोपियों में से 17 ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है, जबकि 18 की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी से गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने और कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसमें महाराजपुर, बर्रा और कल्याणपुर से चार-चार, रावतपुर से दो, जाजमऊ, नौबस्ता, काकादेव, नवाबगंज से एक-एक शामिल हैं। संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई पिछले दो वर्षों में दर्ज हुई 14 एफआईआर के 105 आरोपियों के खिलाफ संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। अग्रिम जमानत के एक भी मामले लंबित नहीं मिले। 120 विवेचनाएं अभी लंबित कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर में 120 विवेचनाएं लंबित पाई गईं। यह सबसे अधिक दक्षिण जोन में हैं। पूर्वी जोन में 31, पश्चिम में 27, दक्षिण में 45 और सेंट्रल में 17 विवेचनाएं शामिल हैं। कोर्ट की ओर से दो वर्षों में 949 मामलों में एफआईआर कराई गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: कमिश्नरी पुलिस के थानों में पड़ी 1980 चार्जशीट और 381 एफआर, पुलिस कमिश्नर ने थानेदारों को फटकारा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar