Meerut News: गैंगस्टर की सरकारी भूमि पर पड़ी झोपड़ी पर चली जेसीबी

फलावदा। कस्बे के मोहल्ला बंजारान में नगर पंचायत की भूमि पर काफी दिनों से झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे गैंगस्टर के आरोपी की झुग्गी पर नगर पंचायत द्वारा बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवाया गया। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार कर्मचारियों को साथ लेकर मोहल्ला बंजारा बस्ती में पहुंचे। झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहा गैंगस्टर का आरोपी बाबू कई महीने से फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की करवाई की थी। अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार ने चेतावनी देकर सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी लेकिन परिजनों ने कब्जा नहीं हटाया। अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार ने पुलिस के साथ नगर पंचायत की भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए बुलडोजर से आरोपी बाबू की झोपड़ी हटाकर कब्जा मुक्त कराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: गैंगस्टर की सरकारी भूमि पर पड़ी झोपड़ी पर चली जेसीबी #JCBDemolishedGangster'sHutOnGovernmentLand #SubahSamachar