समाधान शिविर में नहीं मिल रहा लोगों को समाधान, मीटिंग हॉल में लगे अग्निशमन यंत्र भी हुए एक्सपायर

नारनौल। सप्ताह में सोमवार और वीरवार को आमजन के लिए लगने वाले समाधान शिविर में फरियादियों को समाधान के नाम की लॉलीपॉप तो पकड़ा दी जाती है, लेकिन समाधान है कि मिल ही नहीं पा रहा है। लोग दूर दराज से अपनी समस्या लेकर इस उम्मीद से यहां पहुंचते हैं कि शिविर में उनकी सुनवाई होगी, लेकिन यहां पर भी आधे से ज्यादा लोग तो अधिकारी तक पहुंच भी नहीं पाते हैं, क्योंकि निचले कर्मचारी उन्हें वहां तक पहुंचने ही नहीं देते हैं। साथ ही उन्हीं की समस्या में एक और समस्या जोड़कर उसे दुरुस्त कराने की बात कह देते हैं। वहीं, लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित मीटिंग हॉल में जहां समाधान शिविर लगाया जाता है, वहां पर लगे करीब 4-5 अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके हैं। साथ ही इस तल पर लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई तो सभी मार्च माह में ही एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे में यदि आगजनी की घटना हो जाती है तो कौन जिम्मेदारी लेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


समाधान शिविर में नहीं मिल रहा लोगों को समाधान, मीटिंग हॉल में लगे अग्निशमन यंत्र भी हुए एक्सपायर #SubahSamachar