Chamoli News: कर्णप्रयाग अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत
फोटो-- नैनीताल बैंक लिमिटेड ने सीएसआर पहल के तहत सौंपी गाड़ी; अब अस्पताल में एंबुलेंस की संख्या हुई दो संवाद न्यूज एजेंसी कर्णप्रयाग।उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अब और मजबूती मिली है। नैनीताल बैंक लिमिटेड के अस्पताल को एक नई एंबुलेंस दी है जिससे आपात स्थिति में मरीजों को समय पर हायर सेंटर भेजने में आसानी होगी।चमोली जिले का यह मुख्य अस्पताल नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, पोखरी और नंदानगर सहित आसपास के दुर्गम क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य जगहों पर होने वाली दुर्घटनाओं के घायलों को भी यहीं लाया जाता है।अस्पताल में पहले केवल एक एंबुलेंस होने के कारण कई बार गंभीर मरीजों को श्रीनगर, ऋषिकेश या अन्य हायर सेंटर रेफर करने में भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। परिजनों को महंगे दामों पर निजी वाहन किराए पर लेने पड़ते थे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि नई एंबुलेंस में चालक और सभी जरूरी मेडिकल उपकरण उपलब्ध हैं। मरीज सरकारी मानकों के तहत इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 12:36 IST
Chamoli News: कर्णप्रयाग अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत #KarnaprayagHospitalReceivesANewAmbulance;PatientsToBenefit #SubahSamachar
