सोमवती अमावस्या स्नान : हरिद्वार को 12 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा

- डीएम ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की, 8 नवंबर शाम से लगेगी ड्यूटीसंवाद न्यूज एजेंसीहरिद्वार। सोमवती अमावस्या पर नौ नवंबर को होने वाले गंगा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्नान पर्व पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेला क्षेत्र को 12 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने जोनल, सेक्टर और आरक्षित मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों की ड्यूटी आठ नवंबर की शाम चार बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। हरकी पैड़ी, मालवीय दीप, सुभाष घाट, मनसा देवी, अपर रोड, ऋषिकुल मैदान, खड़खड़ी-सप्तऋषि, रोड़ी बेलवाला, शंकराचार्य चौक, सिडकुल और चंडी देवी सहित 12 जोन बनाए गए हैं। इनकी जिम्मेदारी विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है।स्नान पर्व के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस विभाग को घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जल पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। स्नान पर्व के दौरान रोशनाबाद स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्रद्धालुओं और संबंधित अधिकारियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7351428593 जारी किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सोमवती अमावस्या स्नान : हरिद्वार को 12 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा #HaridwarHasBeenDividedInto12ZonesAnd40Sectors. #SubahSamachar