Panipat News: खेतों में पाइपलाइन डालने और मरम्मत में बाधा की आठ शिकायतें
डीसी ने अधिकारियों को मौके पर जांच कर समयबद्ध समाधान करने के दिए निर्देशमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए भूमिगत पाइपलाइन डालने और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत में आ रही बाधाओं से जुड़ी आठ शिकायतें वीरवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के सामने रखी गईं।इनमें हल्दाना, खुखराना, गढ़सरनाई, डिडवाड़ी, नौल्था, कुराना, अहर और कारद गांव के किसानों की शिकायतें शामिल रहीं। कुछ मामले नई भूमिगत पाइपलाइन डालने की अनुमति नहीं मिलने, जबकि अन्य क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत में दूसरे पक्ष द्वारा रुकावट डालने से संबंधित थे।उपायुक्त ने शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को मौके की स्थिति और दोनों पक्षों के तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई कृषि का मुख्य आधार है। इसलिए किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 12:36 IST
Panipat News: खेतों में पाइपलाइन डालने और मरम्मत में बाधा की आठ शिकायतें #IghtComplaintsRegardingObstructionsToTheLayingAndRepairOfPipelinesInFields #SubahSamachar
