जंगल में ले जाकर महिला की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, VIDEO

बीजपुर थाना क्षेत्र में 30 मई को मोटकी पहाड़ी पर महिला के कंकाल मिलने के मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी लाले पनिका को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ राजेश कुमार राय ने महिला थाने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका को बकरीहवां मार्ग पर चेतवा मोड़ से करीब 300 मीटर पहले सुबह 8:49 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जंगल में ले जाकर महिला की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, VIDEO #SubahSamachar