कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी बैठक अपडेट, अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर निकले नगर आयुक्त
कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की बुधवार दोपहर दो बजे से शुरू हुई पूर्व में स्थगित बैठक में भारी हंगामा देखने को मिला। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं के बैठने पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बिफर पड़े और अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। बैठक में घर-घर कूड़ा उठान, नगर निगम निधि से स्वीकृत कार्यों, बजट आवंटन, निविदाओं व व्यय का ब्योरा वेबसाइट पर सार्वजनिक करने समेत कई अहम मुद्दों पर समीक्षा की गई, वहीं कार्यकारिणी सदस्य नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी मं भी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 11:21 IST
कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी बैठक अपडेट, अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर निकले नगर आयुक्त #SubahSamachar
