कानपुर: नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में हंगामा, अधिवक्ताओं के बैठने पर बिफरे नगर आयुक्त, बैठक छोड़कर निकले
कानपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से शुरू हुई कार्यकारिणी की पूर्व में स्थगित बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक की शुरुआत में ही उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई जब सभागार में अधिवक्ताओं के बैठने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस बात पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बुरी तरह बिफर पड़े और विरोध जताते हुए अपने अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद से निगम गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 11:21 IST
कानपुर: नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में हंगामा, अधिवक्ताओं के बैठने पर बिफरे नगर आयुक्त, बैठक छोड़कर निकले #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurMunicipalCorporation #MunicipalCorporationExecutiveMeeting #MunicipalCommissionerArpitUpadhyay #MunicipalCorporationHouseMeeting #KanpurMunicipalCorporationDispute #SubahSamachar
