मऊ: भाजपा के मनोनीत सभासद का भाई निकला अवैध पटाखा कारोबारी, साढ़े तीन लाख का माल बरामद; प्राथमिकी दर्ज

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन के पास स्थित इंदारा बाजार में मंगलवार देर शाम पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए पटाखों की खेप बरामद की। बरामद पटाखों की अनुमानित बाजार कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से कथित विक्रेता नंदन गुप्ता (34) पुत्र मुन्ना गुप्ता को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का बड़ा भाई अदरी नगर पंचायत में भाजपा का मनोनीत सभासद है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश के अनुसार, मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इंदारा कस्बे के एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान से 18 गत्तों और पांच बोरों में भरे पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने पटाखों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मऊ: भाजपा के मनोनीत सभासद का भाई निकला अवैध पटाखा कारोबारी, साढ़े तीन लाख का माल बरामद; प्राथमिकी दर्ज #CityStates #Crime #Varanasi #Mau #IndaraMarket #KopaganjPolice #IllegalFirecrackers #FirecrackerSeizure #NandanGupta #SubahSamachar