हमीरपुर आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सा शिविर, 50 से अधिक मरीजों की जांच

आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में बुधवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इस दौरान जोड़ों के दर्द, खांसी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. चारू शर्मा ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार आवश्यक परामर्श प्रदान किया। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा ने बताया कि अस्पताल में समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और परामर्श प्रदान किया जाता है। अस्पताल में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करवाना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 10:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हमीरपुर आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सा शिविर, 50 से अधिक मरीजों की जांच #SubahSamachar