पानीपत: इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोकी टीम ने इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑपरेटर ने एक सेवानिवृत्त हेल्थ इंस्पेक्टर से लाभ जारी करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर लाभ जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 10:03 IST
पानीपत: इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई #CityStates #Panipat #Haryana #SubahSamachar
