ग्रेटर नोएडा: सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, हादसे में दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि कासना में सूरजपुर-कासना रोड़ पर औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में जाने का कट हैं। मंगलवार शाम दो महिला कट पर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर सिरसा की तरफ फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल महिलाओं को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। महिलाओं की पहचान मनीषा निवासी दहगवां गांव जरीफनगर बदायू और विमलेश निवासी हिम्मतपुर गांव जरीफनगर बदायू के रूप में हुई है। दोनों वहां की एक कंपनी में नौकरी करती थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्रेटर नोएडा: सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, हादसे में दोनों की मौत #CityStates #Noida #GreaterNoidaAccidentNews #GreaterNoidaNewsToday #GreaterNoidaLatestNews #SubahSamachar