Kotdwar News: छात्र-छात्राओं को दी बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी

कोटद्वार। जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत जीजीआईसी थलनदी में अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बाल विवाहों की दृष्टिगत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए गए। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति पौड़ी के अध्यक्ष राकेश चंद्रा बिडालिया ने बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य कपिल रतूड़ी ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। विशेष दत्तक अभिकरण एजेंसी के प्रबंधक अभिषेक नेगी व धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने का आह्वान किया। विद्यालय के अध्यापक हेमवती नंदन भट्ट ने बालिकाओं व बालकों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू गौड़, सरिता राणा, दीप्ती रावत, इंद्रा बाला, अल्का अग्रवाल, कविता, संगीता नेगी, ऋतु नैथानी, सुखराम सिंह बिष्ट, मनीष कुमार, यमकेश्वर थाने से गिरिजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: छात्र-छात्राओं को दी बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी #StudentsWereProvidedWithInformationRegardingTheProhibitionOfChildMarriageAct. #SubahSamachar