शामली में दर्दनाक हादसा: लकड़ी से भरे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा दो दोस्तों पर गिरा, मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम

शामली के बिडौली-चौसाना मार्ग पर हरीनगर गांव में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का अगला हिस्सा अचानक उठकर बाइक के पास खड़े दो युवकों पर गिर गया। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। बाइक के पास खड़े होकर बात कर रहे थे दोनों दोस्त झिंझाना थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी लोकेश (19) पुत्र जगदीश और अब्दुल समद (18) पुत्र इदरीश देर रात करीब 11:30 बजे हरीनगर गांव में अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बिडौली-चौसाना मार्ग पर चौसाना की ओर से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिडौली की तरफ आ रही थी। बताया गया कि ट्रॉली में लकड़ी अधिक मात्रा में भरी हुई थी। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक उठ गया और दोनों युवकों के ऊपर जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि लोकेश और अब्दुल समद की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें:मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव: दोनों सीटों पर फिर भाजपा का कब्जा, 2027 के लिए सियासी बढ़त का संकेत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 10:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शामली में दर्दनाक हादसा: लकड़ी से भरे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा दो दोस्तों पर गिरा, मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम #CityStates #Shamli #शामलीहादसा #हरीनगरगांवदुर्घटना #ट्रैक्टरट्रॉलीहादसा #दोयुवकोंकीमौत #बिडौलीचौसानामार्ग #लोकेश #अब्दुलसमद #ShamliNews #TractorAccident #HarnagarVillage #SubahSamachar