पेट की गड़बड़ी: बार-बार दस्त हो रहे हैं? हर बार फूड पॉइजनिंग नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
डायरिया या दस्त की दिक्कत होना काफी आम है। आमतौर पर खान-पान और पाचन में गड़बड़ी के कारण ये समस्या होती है। दस्त के कारण शरीर से भारी मात्रा में पानी निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो आपकी दिक्कतों को और भी बढ़ा सकती है। बार-बार दस्त होने पर अक्सर लोग मान लेते हैं कि ये फूड पॉइजनिंग की दिक्कत है। दूषित भोजन या पानी के कारण तो ये दिक्कत होती ही है, लेकिन हर बार यही कारण हो ये जरूरी नहीं है। वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी के अलावा कुछ दवाएं, खाद्य पदार्थों को पचाने में परेशानी और आंतों से जुड़ी कुछ बीमारियां भी दस्त का कारण बन सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दिन में तीन या उससे अधिक बार पतला या तरल मल आना या सामान्य आदत से अधिक बार पतला मल आने को दस्त माना जाता है। बार-बार दस्त होने पर सबसे बड़ा खतरा शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी यानी डिहाइड्रेशन है। आइए जानते हैं कि फूड पॉइजनिंग के अलावा और किन-किन वजहों से आपको दस्त की दिक्कत हो सकती है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 13:43 IST
पेट की गड़बड़ी: बार-बार दस्त हो रहे हैं? हर बार फूड पॉइजनिंग नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण #HealthFitness #National #CausesOfRecurrentDiarrhea #DiarrheaWithoutFoodPoisoning #DiarrheaDehydrationSigns #OrsForDiarrhea #बार-बारदस्त #फूडपॉइजनिंग #दस्तकाघरेलूउपाय #SubahSamachar
