माता-पिता रहें अलर्ट: बच्चों में जानलेवा हो सकती है निमोनिया की समस्या, आपका बच्चा भी तो नहीं है शिकार?

सर्दी-जुकाम और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं बच्चों में काफी आम हैं। आमतौर पर ये परेशानियां खुद से या फिर हल्की-फुल्की दवाओं से आसानी से ठीक हो जाती हैं, पर बच्चों में लगातार बनी रहने वाली इन दिक्कतों के अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। कई बार छोटे बच्चों में ये निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि निमोनिया दुनियाभर में बच्चों में संक्रमण से मौत का सबसे बड़ा संक्रामक कारण है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की कुल मौतों में से 14-16% से ज्यादा मौतें निमोनिया की वजह से होती हैं। मसलन हर साल 6 से 7.40 लाख से ज्यादा बच्चों की जान इस बीमारी के कारण चली जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निमोनिया वायरस, बैक्टीरिया या फंगस तीनों के कारण हो सकता है। बच्चों को इस खतरनाक संक्रमण से बचान के लिए सभी माता-पिता को अलर्ट रहना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




माता-पिता रहें अलर्ट: बच्चों में जानलेवा हो सकती है निमोनिया की समस्या, आपका बच्चा भी तो नहीं है शिकार? #HealthFitness #National #PneumoniaSymptomsInChildren #CausesOfPneumonia #बच्चोंमेंनिमोनियाकेलक्षण #बच्चोंकोनिमोनिया #ChildhoodPneumonia #Pneumonia #ChildLungInfection #निमोनियाकेशुरुआतीलक्षण #SubahSamachar