Yamuna Nagar News: राजीव भाटिया पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी में शामिल

यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन के सर्कल यमुनानगर की कार्यकारिणी की बैठक जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, जगाधरी में केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा की अगुवाई में हुई। बैठक में सर्कल अध्यक्ष चमन लाल कैंसे और एसपी कंबोज ने राजीव भाटिया को कार्यकारिणी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि इससे एसोसिएशन की कार्यकारिणी और मजबूत होगी।राजीव भाटिया वर्ष 1999 में रोटरी क्लब यमुनानगर रिवेरा संस्थापक अध्यक्ष बने थे। वह भाटिया सभा की कार्यकारिणी और दयानंद एजुकेशन ट्रस्ट से भी जुड़े हैं। इस ट्रस्ट के तीन विद्यालयों में करीब 600 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर संरक्षक हरजीत सिंह लांबा, एलएस श्रेवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कपूर, अनिल प्रसार, कृष्ण लाल चौधरी, सतपाल पंवार और सतपाल रोहिल्ला सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: राजीव भाटिया पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी में शामिल #RajivBhatiaJoinsTheExecutiveCommitteeOfThePensioners'Association. #SubahSamachar