Yamuna Nagar News: पंचायत की जमीन से 46 सफेदा के पेड़ काटे

यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र के सरावां गांव में अज्ञात लोगों ने पंचायत की जमीन से करीब 46 सफेदा के पेड़ काट लिए। व्यासपुर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर व्यासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि सरावां गांव में 29 और 30 सितंबर की रात अज्ञात ने सफेदा के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाकर पेड़ काटने और चोरी करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: पंचायत की जमीन से 46 सफेदा के पेड़ काटे #46EucalyptusTreesWereCutDownFromPanchayatLand. #SubahSamachar