Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नीतियों की प्रतियां जलाई
सरस्वतीनगर। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को सब-डिवीजन मुस्तफाबाद में बिजली कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नीतियों की प्रतियां फूंककर विरोध जताया और अपनी मांगें पूरी करने की आवाज उठाई।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की निजीकरण संबंधी नीतियों और कर्मचारी विरोधी फैसलों से बिजली कर्मचारियों में रोष है। बिजली विभाग आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी जायज मांगों को पूरा करना जरूरी है।कर्मचारियों ने सरकार से बिजली विभाग में निजीकरण की नीतियों पर पुनर्विचार करने और लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में बिजली विभाग के कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। संवाद---------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 03:21 IST
Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नीतियों की प्रतियां जलाई #ElectricityDepartmentEmployeesStagedAProtestAndBurnedCopiesOfThePolicies. #SubahSamachar
