रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में न्यूरो विभाग खाली: मरीजों की कतार, विशेषज्ञों की कमी से लोगों को रेफर करने की मजबूरी

रुद्रपुरराजकीय मेडिकल कॉलेज में न्यूरो विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो फिजिशियन का एक भी पद भरा नहीं है। इससे ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी, माइग्रेन और नसों के मरीजों को हल्द्वानी या हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो फिजिशियन के सभी पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा न्यूरोसर्जन, न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट और न्यूरो-एनेस्थेटिस्ट के पद भी रिक्त हैं। ओपीडी में रोजाना 30 से 40 न्यूरो के मरीज पहुंच रहे हैं, विशेषज्ञ न होने से उन्हें सिर्फ प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अब शासन को पत्र भेजा है। पत्र में न्यूरो विभाग से जुड़े सभी रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की गई है ताकि मेडिकल कॉलेज में ही न्यूरो की जांच ईईजी, ईएमजी और इलाज की सुविधा शुरू हो सके। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि शासन स्तर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर ही तराई के मरीजों को राहत मिल पाएगी। अभी इमरजेंसी में आए गंभीर स्ट्रोक के मरीजों को भी समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिल पा रहा है। न्यूरो विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरो फिजिशियन समेत न्यूरो से जुड़े अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। पद भरते ही मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। -डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 10:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में न्यूरो विभाग खाली: मरीजों की कतार, विशेषज्ञों की कमी से लोगों को रेफर करने की मजबूरी #CityStates #UdhamSinghNagar #RudrapurMedicalCollege #RudrapurNews #UttarakhandNews #SubahSamachar