न्यूज अपडेट्स: अब निजी शिक्षक भी करेंगे जनगणना ड्यूटी; जीवनसाथी की तलाश में मंदिर पहुंचे 7000 लोग

केंद्र सरकार ने जनगणना अधिनियम में बदलाव करते हुए निजी संस्थाओं के शिक्षकों को भी जनगणना कर्मी के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। इसके मुताबिक स्थानीय प्राधिकरण, निजी निकायों, सोसायटियों या न्यासों की किसी शैक्षणिक संस्था के शिक्षक को जनगणना में सरकार लगा सकेगी। महारजिस्ट्रार कार्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जीवनसाथी की तलाश में मंदिर पहुंचे 7000 लोग केरलम के करनथुर स्थित हरहर महादेव मंदिर में रविवार को विवाह परिचय शिविर में करीब सात हजार लोग पहुंचे। डेढ़ हजार फॉर्म कम पड़ने पर आयोजकों को चार हजार अतिरिक्त आवेदन छपवाने पड़े। कतार इतनी लंबी थी कि कोझीकोड के इस मंदिर से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बस स्टॉप तक पहुंच गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। आयोजकों के मुताबिक, करीब 80 फीसदी आवेदक पुरुष थे। इनमें 40 से 50 वर्ष तक के अविवाहित भी शामिल थे। कई महिलाएं दूसरी शादी के लिए जीवनसाथी तलाशने पहुंचीं। मंदिर समिति अब आवेदनों की छंटनी कर योग्य जोड़ों की सूची तैयार करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 02:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



न्यूज अपडेट्स: अब निजी शिक्षक भी करेंगे जनगणना ड्यूटी; जीवनसाथी की तलाश में मंदिर पहुंचे 7000 लोग #IndiaNews #National #SubahSamachar