चक्रवात मुरासु: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी; कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश
गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने 3 नवंबर 2026 को तड़के 2:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसका लैंडफॉल जारी है।तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। जो आंध्र प्रदेश केओंगोल से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। चक्रवाती तूफान 'मुरासु' आंध्र प्रदेश तट से टकराया, तेज हवाएं मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवातीतूफान मुरासु लैंडफॉल के बाद दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर रहाहै। अगले तीन घंटों में यह नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के करीब, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चेन्नई और मछलीपट्टनम में डॉप्लर वेदर रडार से इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 02:02 IST
चक्रवात मुरासु: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी; कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश #IndiaNews #National #चक्रवातमुरासु #आंध्रप्रदेशतट #ओंगोल #नेल्लोर #आईएमडी #CycloneMurasu #AndhraPradeshCoast #Ongole #SubahSamachar
