कोठी में चोरी: सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार, प्रेमी ने रची साजिश; नौकरानी ने की वारदात
मेरठ में गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला की कोठी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, रोशनी ने करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी नीरज को घर की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। चोरी के बाद दोनों मेरठ से निकलकर पहले आगरा पहुंचे और फिर बस से कानपुर चले गए। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को वहां से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस चोरी की गई ज्वेलरी, नकदी और सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें:मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव: दोनों सीटों पर फिर भाजपा का कब्जा, 2027 के लिए सियासी बढ़त का संकेत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 10:18 IST
कोठी में चोरी: सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार, प्रेमी ने रची साजिश; नौकरानी ने की वारदात #CityStates #Meerut #मेरठचोरीमामला #भल्लास्पोर्ट्स #आशुतोषभल्ला #गंगानगरडिफेंसकॉलोनी #नौकरानीगिरफ्तार #कानपुरसेगिरफ्तारी #घरेलूसहायिकाचोरी #नशीलापदार्थखिलानेकाआरोप #SubahSamachar
