उत्तराखंड: प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश
करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। महिलाएं पूजा की तैयारी करने के साथ ही पारंपरिक परिधान और शृंगार भी करती हैं। ये भी पढे़ंउत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और पूजा के लिए समय मिल सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 10:17 IST
उत्तराखंड: प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #KarwaChauth #UttarakhandNews #SubahSamachar
